vashikaran specialist

दीपावली की रात को किए जाते हैं ये 11 अचूक टोने टोटके ( 2018-2019) +91-8448976749

दीपावली की रात को किए जाते हैं ये 11 अचूक टोने टोटके ( 2018-2019) +91-8448976749
diwali

ये15 तरह के दीपक आपके हर तरह के कष्टों कोदूर कर देंगे

दीपावली पर अकसर चारों ओर दीपक जलाए जाते हैं, हालांकि सभी घरों में दीपावली के अलावा प्रतिदिन पूजाघर में दीपक जलाए जाने का प्रचलन है। दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है। कहते हैं कि इसको जलाने के कई तरह के कष्ट दूर होते हैं। आओ जानते हैं दीपक के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।

दीपक कई प्रकार के होते हैं, जैसे चांदी के दीपक, मिट्टी के दीपक, लोहे के दीपक, ताम्बे के दीपक, पीतल की धातु से बने हुए दीपक तथा आटे से बनाए हुए दीपक। दीपावली पर मिट्टी के दीपक ही जलाने का महत्व है। मिट्टी के दीपक अधिक शुभ होते हैं। आओ जानते हैं कि कौन-सा दीप किस हेतु जलाया जाता है?







1. आटे का दीपक
किसी भी प्रकार की साधना या सिद्धि हेतु आटे का दीपक बनाते हैं और इसे ही पूजा करने के लिए सबसे उत्तम मानते हैं।

2. घी का दीपक
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए रोजाना घर के देवालय में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। आश्रम तथा देवालय में अखंड ज्योत जलाने के लिए भी शुद्ध गाय के घी का या तिल के तेल का उपयोग किया जाता है।

3. सरसों के तेल का दीपक
शत्रुओं से बचने के लिए भैरवजी के यहां सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए भी सरसों का दीपक जलाते हैं।

4. तिल के तेल का दीपक
शनि ग्रह की आपदा से मुक्ति हेतु तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

5. महूए के तेल का दीपक
पति की लंबी आयु की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए घर के मंदिर में महुए के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

6. अलसी के तेल का दीपक
राहु और केतु ग्रहों की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

7. चमेली के तेल से भरा तिकोना दीपक
संकटहरण हनुमानजी की पूजा करने के लिए तथा उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे, इसके लिए तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए।

8. तीन बत्तियों वाला घी का दीपक
गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए रोजाना तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए।

9. चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक
भैरव देवता को प्रसन्न करने के लिए चार मुख वाला सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

10. पांच मुखी दीपक
किसी केस या मुकदमे को जीतने के लिए भगवान के आगे पांच मुखी दीपक जलाना चाहिए। इससे कार्तिकेय भगवान प्रसन्न होते हैं।

11. सात मुखी दीपक
माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा घर पर बनी रहे, इसके लिए हमें उनके समक्ष सात मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। दीपावली पर यह कार्य अवश्य कीजिए।

12. आठ या बारह मुख वाला दीपक
शिव भगवान को प्रसन्न करने के लिए घी या सरसों के तेल का आठ या बारह मुख वाला दीपक जलाना चाहिए।

13. सोलह बत्तियों का दीपक
विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए इनके समक्ष रोजाना सोलह बत्तियों का दीपक जलाना चाहिए। दशावतार की पूजा हेतु दशमुख वाला दीपक जलाएं।

14. गहरा और गोल दीपक
ईष्ट सिद्धि के लिए या ज्ञान प्राप्त करने के लिए एक गहरा और गोल दीपक प्रज्वलित करें।

15. मध्य से ऊपर की ओर उठा हुआ दीपक
शत्रुओं से बचने या किसी भी आपत्ति के निवारण के लिए मध्य से ऊपर की ओर उठे हुए दीपक का प्रयोग जलाने के लिए करना चाहिए।


तिजोरी के 13 टोटके, धन की बरसात

तिजोरी यानी धन की पेटी अधिकांश घरों में होती है। यह ऐसी जगह होती है जहां हम अपनी कीमती सामग्री और धन-पैसा रखते हैं। यह तिजोरी कभी खाली नहीं रखना चाहिए। यहां धन की आवक बनी रहे इसलिए कुछ लाजवाब टोटके लाए हैं हम आपके लिए...

पहला टोटका
तिजोरी में रखें पूजा की सुपारी : पूजा की सुपारी पूर्ण एवं अखंडित होती है। इसीलिए इसको पूजा के समय गौरी-गणेश का रूप मानकर उस पर जनेऊ चढ़ाई जाती है। बाद में उस पूजा की सुपारी को तिजोरी में रखना चाहिए क्योंकि जहां गणेशजी यानी बुद्धि के स्वामी का निवास होता है वहीं लक्ष्मी का निवास होता है। इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।

लक्ष्मी पूजन में सुपारी रखें। सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें।

दूसरा टोटका
तिजोरी में रखें ये वस्तुएं : शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।

तीसरा टोटका
रहेगी सदा बरकत इस उपाय से : तिजोरी में 10-10 के नोट की एक गड्डी रखें और कुछ पीतल और तांबें के सिक्के भी रखे। पीले सिक्के होंगे तो वह भी चल जाएंगे। कुछ सिक्के आपकी जेब में भी रखें। ध्यान रखें कि सिक्के जर्मन या एल्युमिनियम वाले न हों।

चौथा टोटका
पीपल का पत्ता : एक पीपल का पत्ता लें और उस पर देशी घी में मिश्रित लाल सिंदूर से उसे पर ॐ लिख कर इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा कम से कम पांच शनिवार करेंगे तो पांच पत्ते हो जाएंगे। इससे धन संबंधी तंगी दूर हो जाएगी।

पांचवां टोटका
पीली कौड़ी : पुष्य नक्षत्र के दिन शाम के समय लक्ष्मी पूजन करें। पूजन में पुराने चांदी के सिक्के और रुपयों के साथ कौड़ी रखकर उनका केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजा के बाद इन्हें तिजोरी में रख दें। आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
छठा टोटका
दक्षिणावर्ती शंख रखें- तंत्र-मंत्र में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है। इसे घर के पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से माता लक्ष्मी स्वत: ही इसकी ओर आकर्षित होती है और रंक को भी राजा बना देती है। ये बहुत ही चमत्कारी उपाय है। सोम-पुष्य योग में इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

सातवां टोटका
भोजपत्र : अखंडित भोजपत्र पर लाल चंदन को पानी में घोल लें और उसको इंक जैसा इस्तेमाल करते हुए मोर पंख से 'श्रीं' लिखें। अब उस भोजपत्र को तिजोरी में रख दें। कुछ ही दिनों में फायदा शुरु हो जाएगा। पैसा बढ़ता चला जाएगा।

आठवां टोटका
बहेड़ा की जड़ : बहेड़ा सहज सुलभ फल है। इसका पेड़ बहुत बड़ा, महुआ के पेड़ जैसा होता है। रवि-पुष्य के दिन इसकी जड़ या पत्ते लाकर उनकी पूजा करें, तत्पश्चात् इन्हें लाल वस्त्र में बांधकर भंडारगृह या तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपकी समृद्धि बढ़ाएगा।

नौवां टोटका
शंखपुष्पी की जड़ : पुष्य-नक्षत्र के दिन शंखपुष्पी की जड़ लाकर, इसे देव-प्रतिमाओं की भांति पूजें और इसके पश्‍चात्य चांदी की डिब्बी में प्रतिष्ठित करके, उस डिब्बी को धन की पेटी, तिजोरी, भण्डारघर अथवा बक्से में रख दें। यह टोटका लक्ष्मीजी की कृपा कराने में अत्यन्त समर्थ है। हर गुरु-पुष्य के दिन शंखपुष्पी की जड़ व चांदी की डिब्बी बदल दें। पहले वाली बहते पानी में प्रवाह कर दें।
दसवां टोटका
यंत्र स्थापना : ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र या धनदा यंत्र की स्थापना करें। दोनों में से से किसी भी एक यंत्र को विधिवत रूप से पूजन करके उसे धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी कभी भी खाली नहीं रहेगी और धन बढ़ता ही जाएगा।

ग्यारहवां टोटका
काली गुंजा : धन-संपदा के लिए तिजोरी के नीचे या तिजोरी के अंदर काली गुंजा के ग्यारह दाने पवित्र करके रखें। धन रखने के स्थान पर या तिजोरी में हमेशा लाल वस्त्र बिछाएं। दूकान में तिजोरी के पास लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगाएं।

बारहवां टोटका
व्यापार में लाभ हेतु : होली के दिन गुलाल के एक खुले पैकेट में एक मोती शंख और चांदी का एक सिक्का रखकर उसे नए लाल कपडे में लाल मौली से बांधकर तिजोरी में रखें, व्यवसाय में लाभ होगा।

इसके अलावा व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो किसी भी शनिवार के दिन नीले कपड़े में 21 दाने रक्त गुंजा के बांधकर तिजोरी में रख दें। अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हर रोज धूप, दीप अवश्य दिखाएं। ऐसा नियमित करने से व्यापार में लाभ मिलेगा और सफलता भी प्राप्त होगी।

तेरहवां टोटका
श्रीफल : किसी शुभ मुहूर्त में श्रीलक्ष्मी फल को लाल कपड़े में रखकर उस पर कामिया सिन्दूर, देशी कपूर तथा साबुत लौंग चढ़ाकर धूप-दीप देकर एवं कुछ दक्षिणा अर्पित करके अपने गल्ले या तिजोरी में रखें। इससे धन में वृद्धि होती चली जाएगी। यदि एक नारियल चमकदार लाल कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान पर रखा जाए तो शीघ्र ही धन का आगमन होगा।


(1) ब्रह्म मुहूर्त में लक्ष्मीजी के मंदिर में जाकर पूजन-अर्चन कर, गुलाब का इत्र, गुलाब की अगरबत्ती, कमल पुष्प, लाल गुलाबी वस्त्र तथा खीर का नैवेद्य लगाएं। माता लक्ष्मी की कृपा वर्षभर बनी रहेगी। 

(2) लक्ष्मी पूजन में गन्ना, कमल पुष्प, कमल गट्टे, नागकेसर, आंवला, खीर का प्रयोग धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है। 

(3) दीपावली पूजन में कुछ नागकेसर, कमल तथा लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने की जगह रख दें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

(4) दीपावली को किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्रादि भेंट करें। 

(5) भाग्योदय नहीं हो रहा हो तो लक्ष्मीजी को चने की दाल कच्ची चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष में चढ़ा दें।

(6) अच्‍छे कामकाज में आए दिन नजर लगती रहती है तो रात्रि में कार्यस्थल पर से एक फिटकरी का बड़ा डला लेकर उतारें तथा चौराहे पर फेंक दें। कार्य की बाधा दूर होगी। 

(7) लक्ष्‍मीजी के चित्र पर कमल गट्टे की माला हमेशा चढ़ी रहने दें। 

(8) दीपावली पर गन्ने के रस के द्वारा या दूध के द्वारा या शहद के द्वारा रुद्राभिषेक करवाएं। वर्षभर धन प्राप्ति होती रहेगी।

(9) अपंग, गरीब, अनाथ व्यक्तियों को भोजन-वस्त्र दान करें, लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।

(10) किसी वटवृक्ष के नीचे का कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लाएं। वट का ही हो तो ज्यादा अच्‍छा है। घर में गमले में लगा लें। उसकी वृद्धि के साथ धन वृद्धि होती रहेगी।

कौड़ी अपनी एक खास पहचान रखती है। इनमें सफेद, भूरी और पीली तथा चितकबरी कौड़ियां भी आती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह समुद्र से प्राप्त होती हैं।
1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके साथ 11 कौड़ियों की भी पूजा करें। इन कौड़ियों को पीले रंग के कपडे में बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी आपकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

2. अपने घर में सुख समृद्धि लाने के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर 11 कौड़ियों को लाल कपडे में बांध कर लटका दें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि तो आती ही है, साथ ही आपके घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

3. अगर आप आगामी सावन महीने में अपने घर की उत्तर दिशा में 11 पीले रंग की कौड़ियों को हरे कपडे में बांध कर छुपा देंगे तो कुबेर प्रसन्न होकर आपको मालामाल कर देंगे।

4. अगर आप बुरी नज़र से अपना बचाव करना चाहते है तो एक पीले रंग की कौड़ी को अपने गले में ताबीज की तरह पहनें। ऐसा करने से कोई भी बुरी नज़र आपको छू भी नहीं पाएगी।

दीपावली की रात को किए जाते हैं ये 11 अचूक टोने टोटके ( 2018-2019) +91-8448976749


मोरपंख दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उतना ही काम की चीज है। मोरपंख आपकी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। जानिए मोरपंख के 7 टोटके –


1 ग्रहों के अशुभ प्रभाव होने पर पोरपंख पर 21 बार ग्रह का मंत्र बोलकर पानी का छींटें दें, और इसे श्रेष्ठ स्थान पर स्थापित करें जहां से यह दिखाई दे।

2 आर्थिक लाभ के लिए किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को राधा कृष्ण के मुकुट में लगाऐं और 40 दिन बाद इसे लाकर तिजोरी में रख दें।

3 बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए नवजात बालक को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं।

4 यदि आपका बच्चा बहुत रोता है, चिढ़ता है या जिद्दी है, तो छत के पंखों पर पंख पर लगाने से जिद कम हो जाती है।

5 अगर आप दुश्मनों से परेशान हैं तो मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर, मंगलवार शनिवार उनका नाम लेकर लगाएं और सुबह बिना मुंह धोए इसे बहते हुए पानी में बहा दें।

6
घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख को लगाना हमेशा शुभ होता है, इससे नकारात्मक ऊर्जा और जीव जन्तु घर में प्रवेश नहीं कर पाते। इसके लिए 3 मोरपंख लगाकर ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा मंत्र लिखें और नीचे गणेश जी की मूर्ति लगाएं।

7आग्नेय कोण में मांरपंख लगाने से घर के वास्तु दोष को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा ईशान कोण में कृष्ण भगवान की फोटो के साथ मोरपंख लगाएं

 दीपावली की रात को किए जाते हैं ये 11 अचूक टोने टोटके ( 2018-2019) +91-8448976749


Post a Comment

1 Comments

  1. Are you looking for a renowned and Famous Indian Astrologer in Amsterdam. If yes, then get in touch with Pandit Ramdial Ji who is one of the great and Top Astrologers in New York. He has experience of more than 30 years in the field of Vedic astrology and apart from providing accurate predictions he also tells about horoscope and the future. We all know that in today's time money plays an important role in our life and is a prime thing to live.
    Famous Indian Astrologer in Amsterdam


    ReplyDelete